भोपाल, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। हवाओं का दौर जारी रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, विपरीत दिशा की हवाओं के बीच हुए टकराव के बाद बने चक्रवात के चलते बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे ठंड बढ़ गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कहीं बौछारें पड़ सकती हैं तो कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ठंड का असर भी बढ़ सकता है। राज्य में खजुराहो सबसे ठंड रहा, जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री, इंदौर का 11.4 डिग्री, ग्वालियर का 10.1 डिग्री और जबलपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का शनिवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री, इंदौर का 25.7 डिग्री, ग्वालियर का 25.3 डिग्री और जबलपुर का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath