यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का दूसरे कार्यकाल से इनकार

बर्लिन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाड जंकर ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयास करने की संभावनों को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह बात जर्मन रेडियो स्टेशन ड्यूकलैंडफुंक पर रविवार को प्रसारित होने वाले एक साक्षात्कार में कही।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रेडियो स्टेशन को दिए साक्षात्कार में जंकर ने कहा, “मुझे दूसरे कार्यकाल ख्वाहिश नहीं है।”

जंकर (62) लक्जमबर्ग के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह साल 2014 में आयोग के पांच साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बने थे।

जंकर ने साक्षात्कार में साल 2014 के यूरोपीय चुनाव को याद किया, जिसमें वह यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष पद के लिए जर्मन समाजवादी मार्टिन शुल्ज के खिलाफ यूरोपीय पॉपुलर पार्टी (ईपीपी) के उम्मीदवार थे।

जंकर ने इस तथ्य का जिक्र किया कि वह साल 2009 के लिस्बन संधि प्रक्रिया के अनुसार पहले यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष नामित किए गए।

यूरोपीय संसद के 751 सदस्यों में से 221 के जीतने से ईपीपी ने यूरोपीय संघ (ईयू) का चुनाव जीता।

जंकर ने कहा कि वह ईयू की तरफ इसलिए आकर्षित हुए, ताकि वह इसकी सभी विविधताओं का अनुभव कर सकें। उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार प्रचार नहीं करने जा रहे हैं, क्योंकि वह दौड़ में शामिल नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493