अमेरिका ने हालांकि फयाद की नियुक्ति का यह कहते हुए विरोध किया है कि उसे उस पत्र को देखकर निराशा हुई है, जिसमें पूर्व फिलीस्तीनी प्रधानमंत्री को लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने का संकेत है।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा, “लंबे अर्से से संयुक्त राष्ट्र हमारे इजरायली सहयोगियों को नुकसान पहुंचाने के लिए गलत तरीके से फिलिस्तीनी प्रशासन का पक्ष लेता रहा है।”
फयाद (64) 2007 से 2013 तक फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, और वह देश के पूर्व वित्त मंत्री भी रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath