कानपुर में बैलून सिलेंडर फटने से पति की मौत, पत्नी घायल (फोटो सहित)

यहां के ग्रीन पार्क में जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई थी, जिसके चलते ग्रीन पार्क के अंदर व बाहर काफी लोग पहुंचे हुए थे। उसी दौरान ग्रीन पार्क के प्रवेशद्वार के पास बैलून सिलेंडर वाला शिव लखन अपनी पत्नी के साथ मौजूद था। गुब्बारे में हीलियम गैस भरते समय सिलेंडर अचानक फट गया। शिव लखन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उसकी पत्नी कमला को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाली थाना के कोतवाल ने बताया कि मृतक शिव लखन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493