छग : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान घायल

सुकमा एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि भेज्जी थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम पेंटापाड़ के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की।

लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। नक्सली हमले में डीआरजी का आरक्षक कोरसा नागा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से मेकाज लाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493