सोनम ने स्वरा की ‘अनारकली ऑफ आरा’ को सराहा

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया कि उन्होंने स्वरा भास्कर की आगामी फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ देखी। उनका मानना है कि यह महिला सशक्तीकरण की सबसे मजेदार फिल्म है।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “स्वरा एक अच्छी दोस्त और ऐसी इंसान है जो हमेशा मेरे साथ रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ जल्द आने वाली है और मैं उनका बहुत सम्मान करती है।”

उन्होंने कहा, “स्वरा प्रतिभाशाली और अद्भुत हैं और तुम्हें दोस्त कहना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

सोनम ने शनिवार को फिल्म का पहला टीजर लांच किया।

स्वरा और सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ में साथ दिखाई देंगी। उन्होंने कहा, “मैंने यह फिल्म देख ली है (जाहिर है, यह मैं ही सबसे पहले देखने वाली थी) और स्वरा को इस फिल्म में देखकर मैं काफी उत्साहित और हैरान हूं। महिला सशक्तीकरण को अपने सबसे मजेदार और दिल को छू लेने वाले अंदाज में देखें।”

‘अनारकली ऑफ आरा’ 24 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493