रियल मेड्रिड के साथ प्रशिक्षण में लौटे बेल

मेड्रिड, 13 फरवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड क्लब के कोच जिनेदिन जिदान का कहना है कि गारेथ बेल टीम के साथ प्रशिक्षण में लौट आए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोच ने कहा कि बेल एक माह के भीतर मैच में वापसी कर सकते हैं।

इसका साफ मतलब यह है कि बेल को वेल्स के लिए विश्व कप क्वालीफायर में 24 मार्च को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक ठीक होना जाना चाहिए।

रियल के 27 वर्षीय बेल अपने टखने में लगी चोट की सर्जरी के कारण पिछले साल नवम्बर से ही किसी भी मैच में नहीं खेल पाए थे। बेल को स्पोर्टिग के खिलाफ चैम्पियंस लीग में हुए मैच के दौरान चोट लगी थी।

रियल के साथ प्रशिक्षण में लौटने की सूचना बेल ने अपने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट किया, “पिच पर वापसी के बाद खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण का पहला दिन। अपने खेल में वापसी का इंतजार नहीं हो रहा।”

जिदान ने कहा कि बेल अब ठीक हैं और वह अच्छा प्रशिक्षण कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने मैदान पर बेल की वापसी के लिए कोई सही समय नहीं बताया है।

रियल के कोच ने कहा, “आशा है कि बेल नपोली के खिलाफ सात मार्च को चैम्पियंस लीग में होने वाले मुकाबले के लिए टीम में शामिल होंगे। वह टीम के साथ प्रशिक्षण में लौट आए हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493