लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका जेनिफर लोपेज ने रविवार रात को हुए ग्रैमी अवार्ड समारोह में रैपर चैंस को सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार का पुरस्कार प्रदान किया।
जेनिफर लोपेज ने 59 वें ग्रैमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के नाम की घोषणा करने के दौरान कहा, “यह रात परिधानों और पुरस्कार के बारे में नहीं है, यह संगीत के बारे में है कि वह कैसे हमें प्रभावित करता है।”
गायिका ने फिर चैंस द रैपर का नाम पुकारा, जिन्होंने चेन स्मोकर्स, मैरेन मॉरिस और एंडरसन को हरा कर यह खिताब जीता।
रैपर (23) ने ईश्वर का आभार जताया। उन्होंने अपने माता-पिता, प्रेमिका क्रिस्टन कॉरली और 16 महीने की बेटी का भी शुक्रिया अदा किया।
dharmpath.com dharmpath