जम्मू, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद तेज गति से आ रही बस से टकरा गई, जिसमें चार बैंककर्मियों की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कार से चालक का नियंत्रण हट गया था, जिससे उसने डिवाडर में टक्कर मार दी और कार जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर तेज गती से आ रही बस से टकरा गई।”
बस पठानकोट से जम्मू आ रही थी। पुलिस ने कहा कि कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी जम्मू एवं कश्मीर बैंक के कर्मचारी थे।
dharmpath.com dharmpath