डब्ल्यूटीए रैंकिंग : सेरेना विलियम्स शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं।

डब्ल्यूटीए ने सोमवार को अपनी रैंकिंग जारी की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह इस रैंकिंग में अधिक बदलाव नहीं देखा गया है। जर्मनी की एंजेलिक केर्बर दूसरे स्थान पर हैं।

स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने इस सूची में सातवां स्थान बरकरार रखा है।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज सेरेना और केर्बर के बाद तीसरे स्थान पर चेक गणराज्य की कैरोलिन प्लिस्कोवा, चौथे स्थान पर रोमानिया की सिमोना हालेप और पांचवें स्थान पर स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा हैं।

इस सूची में छठे स्थान पर पोलैंड की एग्नेइस्का रादवांस्का, सातवें स्थान पर स्पेन की मुगुरुजा, आठवें स्थान पर रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा, नौवें स्थान पर अमेरिका की मेडिसन कीज और 10वें स्थान पर आस्ट्रेलिया की योहाना कोंटा काबिज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493