उप्र : शिवसेना वेलेंटाइन डे का नहीं करेगी विरोध

शिवसेना महानगर प्रमुख अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि कहा कि युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आदेश पर शिवसैनिकों ने यह निर्णय लिया है कि शिवसैनिक वेलेंटाइन डे पर किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित इस तरह के ‘फूहड़ त्योहारों’ का समर्थन भी नहीं कर सकती।

अग्निहोत्री ने कहा कि शिवसेना भारतीय संस्कृति व देश की सभ्यता के संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। युवा इस देश का भविष्य है, युवाओं को ही अपने देश की संस्कृति व सभ्यता के बचाव के लिए आगे आना होगा। युवाओं को पश्चिमी सभ्यता के द्वारा अपने देश की पौराणिक सभ्यता पर पड़ने वाले कुप्रभाव को समझना होगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस को युवा वर्ग द्वारा मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493