मप्र में 5 नए चिड़ियाघर बनेंगे

भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पांच नए चिड़ियाघर बनाए जाएंगे। वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार ने सोमवार को वन संरक्षकों के दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यह ऐलान किया।

उन्होंने अफसरों से कहा कि वन्य-जीवों की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने और मानव-वन्यजीव द्वंद्व को कम करने के लिए संरक्षित क्षेत्रों के बीच बने कॉरीडोर को बेहतर करें।

डॉ. शेजवार ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने पांच नए चिड़िया घर विकसित किए जाएंगे। नए क्षेत्रों में ईको पर्यटन की गतिविधियों का विस्तार कर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लीज रेंट के रूप में राज्य सरकार को 111 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष महेश कोरी ने बताया कि वर्ष 2017 में 22 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493