मप्र में धूप खिली, तापमान में वृद्धि

भोपाल, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह धूप खिली है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार की सुबह खिली धूप के साथ तापमान में वृद्धि हुई। पिछले दिनों बारिश ने ठंड बढ़ाई थी, लेकिन एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है और धूप की तल्खी बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर कम होगा।

वहीं, मंगलवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16, ग्वालियर का नौ और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493