शशिकला दोषी करार, मुख्यमंत्री बनने के प्रयास को झटका

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति मामले में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव शशिकला को दोषी करार दिया है, जिससे उनके तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने के प्रयास को करारा झटका लगा है।

तमिलनाडु के कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के बागी होने के बाद एआईएडीएमके दो गुटों में बंट गया है। एक की कमान पन्नीरसेल्वम तो दूसरे की कमान शशिकला संभाल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493