बिहार में जीप-बोलेरो की भिड़ंत में 4 की मौत

सीवान, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक जीप और बोलेरो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र से एक शादी समारोह से कई लोग एक बोलेरो से वापस बिहार के मोहम्मदपुर गांव लौट रहे थे, तभी सेलौर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही एक जीप से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

गुठनी के थाना प्रभारी विजय कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी उमा कामकर, मंटु गौड़, चंदन सिंह व सासारांव गांव निवासी शिव पासी के रूप में की गई है। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493