मुरैना, 14 (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मुरैना जेल से दो कैदियों के भागने के मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(जेल) गाजीराम मीणा ने मंगलवार को यह घोषणा की।
मुरैना जेल से सोमवार दोपहर दो कैदी -अनिल राठौर और ओम प्रकाश जाटव- दीवार में सुराख कर भागने में सफल हुए। इस मामले में जेलर व चार जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को जेल का मुआयना करने पहुंचे मीणा ने दो कैदियों के फरार होने के मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि एसआईटी में तीन सदस्य होंगे, जिसमे केंद्रीय जेल ग्वालियर के अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, उज्जैन जेल के अधीक्षक सुनील शर्मा और क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रदीप सिंह तोमर शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath