आइजोल, 14 फरवरी (आईएएनएस)। देश के अर्धसैनिक बल असम राइफल्स ने युनाइटेड डेमोक्रेटिक लिबरेशन आर्मी (यूडीएलए) के तीन उग्रवादियों को पकड़ा है। सैनिकों ने इन्हें असम पुलिस को सौंप दिया है।
अधिकारियों ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि एक सूचना पर आइजोल के 39 असम राइफल्स सैनिकों ने शुक्रवार को मिजोरम-असम सीमा के जंगल से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था।
इन उग्रवादियों में राज कुमार रियांग, नेता राय रियांग और मेला राय रियांग शामिल हैं।
विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के कई उग्रवादी संगठनों के लिए मिजोरम, बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा से पास होने के कारण एक सुरक्षित गलियारा है।
dharmpath.com dharmpath