चेन्नई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के राज्यसभा सदस्य वी. मैत्रेयन देर मंगलवार को तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मुलाकात कर रहे हैं।
इससे पहले, राव ने लोक निर्माण मंत्री एदापदी के. पलानिसामी से मुलाकात की थी। पलानिसामी को एआईएडीएमके के विधायक दल का नेता चुना गया है।
पलानिसामी ने पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने से संबंधित एक प्रस्ताव सौंपा है और साथ ही अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
राज्यसभा के पूर्व सदस्य मनोज पांडियन भी मैत्रेयन के साथ राव से मुलाकात कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath