लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेविड विली चोट के कारण आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाएंगे।
इंग्लैंड को वेस्टइंडीज में अगले महीने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, विली को भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे एवं अंतिम एकदिवसीय मैच में बाएं कंधे में चोट लग गई थी। उनकी शुक्रवार को सर्जरी हुई है। वह अप्रैल तक मैदान से दूर रहेंगे।
विली की जगह टीम में स्टीवन फिन को शामिल किया गया है। फिन इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं।
इंग्लैंड की टीम अगले बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां वह दो अभ्यास मैच तथा तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी।
हाल ही में भारत दौर पर आई इंग्लैंड की टीम को टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखलाओं में हार का मुंह देखना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath