जम्मू एवं कश्मीर में बारिश व हल्की बर्फबारी के आसार

श्रीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाके में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बर्फबारी औ मैदानी इलाकों में बारशि के आसार हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, “पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हम क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और हल्की बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं।”

अधिकारी ने बताया कि छिटपुट बारिश और बर्फबारी के साथ अगले चार-पांच दिनों तक खराब मौसम बना रहेगा। हालांकि इस दौरान भारी बर्फबारी का अनुमान बहुत कम है।

उन्होंने कहा, “मौसम बदल रहा है। सर्दी खत्म होने वाली है। वसंत के दूसरे पखवाड़े में तापमान में और सुधार आएगा।”

श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटरा में 12 डिग्री, बटोट में 7.3 डिग्री, बन्निहाल में 4.3 डिग्री और भदरवाह में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493