बिहार : जेल में छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला, 2 घायल

छपरा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के मंडल कारा (जेल) में बुधवार को पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल से फोन कर शहर के कुछ व्यवसायियों को धमकाया जा रहा है। इसी सूचना के अधार पर पुलिस ने बुधवार तड़के जेल में छापेमारी की। इस क्रम में एक कैदी वार्ड से दो मोबाइल फोन जब्त होने के बाद कुछ कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सारण के जिलाधिकारी दीपक आनंद ने बताया कि दो घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा इस मामले की एक प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद जेल सुरक्षा की फिर से समीक्षा की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493