राष्ट्रपति ने इसरो को बधाई दी

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को एक ही बार में 104 अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बुधवार को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक बड़े दिन के रूप में जाना जाएगा। राष्ट्र को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं को दर्शाया है।

राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव तथा इसरो के अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार को भेजे संदेश में कहा, “मैं अपनी ओर से आपको और इसरो की पूरी टीम को पीएसएलवी-सी 37 और एक ही बार में 104 अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।”

राष्ट्रपति ने किरण कुमार से कहा, “मैं अपनी ओर से आपकी टीम के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, प्रौद्योगिकीविदों और इस महान मिशन से जुड़े सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं इसरो से आग्रह करता हूं कि वह हमारे अंतरिक्ष क्षमताओं की प्रगति के लिए प्रयास जारी रखेंगे। मैं भविष्य के लिए भी महान सफलता की कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493