महिला क्रिकेट : भारत ने द. अफ्रीका को 49 रन से हराया

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हराया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 206 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे द. अफ्रीका की टीम हासिल नहीं कर पाई और 156 पर सिमट गई।

भारतीय टीम ने मोना मेशराम (55) और कप्तान मिताली राज (64) की अर्धशतकीय पारी की मदद से आठ विकेट पर 205 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मारिजाने काप और अयाबोंगा खाका ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा, शबनम इस्माइल और डाने वान को एक-एक सफलता हासिल हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के लिए तृषा चेट्टी ने सबसे अधिक 52 रन बनाए। इनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक पाई।

भारत के लिए शिखा पांडे ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। एकता बिष्ट ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक सफलता हासिल की।

भारतीय टीम की कप्तान मिताली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ अपने खाते में दो अंक जोड़ लिए हैं।

विश्व कप क्वालीफायर में खेले गए एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया।

विश्व कप क्वालिफायर का फाइनल मैच 21 फरवरी को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493