कोलकाता, 15 फरवरी (आईएएनएस)। यहां एक निजी अस्पताल में बुधवार को एक मरीज की मौत के बाद भीड़ ने तोड़-फोड़ की और चौकीदारों की पिटाई कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अस्पताल में भर्ती एक लड़की की मौत हो जाने के बाद भीड़ ने इकबालपुर के कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट पर हमला किया और तोड़-फोड़ की।”
अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, करीब 100 लोगों के एक समूह ने लोहे की छड़ से अस्पताल पर हमला किया और सामने के दरवाजे और स्वागत क्षेत्र में तोड़-फोड़ की।
भीड़ ने प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की पिटाई भी की।
अस्पताल में तैनात एक चौकीदार ने कहा, “उन्होंने प्रवेश द्वार के कांच के दरवाजे तोड़ दिए और काउंटर पर रखे गए कंप्यूटर तोड़ दिए। ड्यूटी प्रबंधक ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई की। हम असहाय थे। हम 100 लोगों की भीड़ को कैसे रोकते।”
हालांकि, मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज से लड़की की हत्या का आरोप लगाया।
मृतक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया, “लड़की को एक गलत इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसे दिल का दौरा पड़ा। उसे ऑपरेशन थिएटर में काफी देर बाद ले जाया गया। अस्पताल ने मरीज को मार डाला।”
dharmpath.com dharmpath