इजरायली कंपनी के साथ भारत बनाएगा यूएवी

बेंगलुरू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायली कंपनी, इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) तथा बेंगलुरू की डायनामाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (डीटीएल) ने भारत में छोटे मानव रहित विमान बनाने के लिए बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारतीय जरूरत के अनुसार छोटे मानव रहित विमानों के निर्माण के लिए यह समझौता आईएआई से डीटीएल को प्रौद्योगिकी तथा उत्पादन क्षमता के हस्तांतरण को मंजूरी प्रदान करेगा। इस समझौते पर हस्ताक्षर यहां जारी एयरो इंडिया में किया गया।

उल्लेखनीय है कि आईएआई इजरायल में मिसाइल, ड्रोन, उपग्रह, हथियार प्रणाली व विस्फोट, मानवरहित व रोबोटिक प्रणाली एवं राडार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। भारत आईएआई के बड़े ग्राहकों में से है।

इस मौके पर आईएआई के सैन्य विमान समूह के महाप्रबंधक शाउल शहर ने कहा, “भारत आईएआई का एक प्रमुख रणनीतिक ग्राहक है। मेक इन इंडिया नीति के तहत, हमारी योजना निकट भविष्य में भारत को हमारी यूएवी गतिविधि के एक महत्वपूर्ण हिस्से को हस्तांतरित करने की है।”

डीटीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा प्रबंध निदेशक उद्यंत मल्होत्रा ने कहा, “हमारी कंपनी पहले ही वैश्विक ओईएम (ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स) के लिए निर्माण कार्य कर चुकी है और हम भारत में पहले ही मजबूत आपूर्ति श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “यह बुनियाद है, जिस पर विश्वस्तरीय मानव रहित विमानों के औद्योगिकरण का विकास किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493