राष्ट्रपति ने लिथुआनिया के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लिथुआनिया गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कभी सोवियत रूस का हिस्सा रहा लिथुआनिया 16 फरवरी को राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

लिथुआनिया गणराज्य की राष्ट्रपति देलिया ग्रिबाउस्काएते को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार, यहां की जनता और अपनी ओर से, आपको और लिथुआनिया की मित्रवत जनता को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और लिथुआनिया के बीच परंपरागत रूप से करीबी रिश्ते रहे हैं। मुझे यकीन है कि दोनों देशों की जनता के परस्पर लाभ के लिए हमारे आपसी संबंध आने वाले वर्षों में निरंतर महत्वपूर्ण और मजबूत बनते जाएंगे।

उन्होंने कहा, “आप मेरी ओर से तंदुरुस्ती और निरंतर सफलता के लिए तथा आपके देश और देशवासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493