‘स्वरागिनी’ की शालिनी अभी परिवार के संग

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘कुसुम’, ‘सात फेरे’, ‘स्वरागिनी’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री शालिनी कपूर सागर का कहना है कि लगातार एक के बाद एक शो करने के बाद फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

शालिनी ने अपने बयान में कहा, “मैंने लगातार एक के बाद एक शो किया है, इसलिए जानबूझकर फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हूं। मैं अब नई परियोजनाओं पर विचार करना शुरू कर दूंगी, लेकिन इस बार मैं सिर्फ महिला प्रधान शो में काम करूंगी।”

अभिनेता रोहित सागर से शादी रचाने वाली शालिनी छह साल की बेटी अद्या की मां हैं।

उन्होंेने बताया कि वह भावनात्मक रूप से रोहित पर काफी निर्भर रहती हैं। अभिनेता ने उन्हें बहुत प्यार और मजबूती प्रदान की है।

अभिनेत्री का मानना है कि हर माता-पिता को लैंगिक आधार पर अपने बच्चों के बीच भेदभाव खत्म कर देनी चहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493