वहीं मंगलवार रात सदर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सफारी कार से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी सहित एक युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
झांसी एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन और प्रशिक्षित आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बुधवार को नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव अपने हमराह के साथ जेल चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बस स्टैंड से इलाईट की कार संख्या उप्र 93 यू 0075 नजर आई, जिसे रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें से 12 लाख 70 हजार रुपये का कैश बरामद हुआ है।
पुलिस ने रकम जब्त कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। उसे बाद थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं मंगलवार रात सदर बाजार थाना प्रभारी अपने हमराह के साथ झांसी होटल के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सफारी कार नजर आई, जिसे रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से एक लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़ी की रकम के बारे में कार चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस कारण पुलिस ने रकम को जब्त कर कार चालक को हिरासत लेकर थाने ले आई।
कार चालक ने पूछताछ में अपना नाम बृजमोहन राय बताया। वह प्रेमनगर का रहने वाला है।
dharmpath.com dharmpath