मॉस्को, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अखिल रूस एथलेटिक्स महासंघ (एआरएएफ) ने अपने 16 ट्रैक एंड फील्ड एथलीट को तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में अंतर्राष्ट्रीयप्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अनुमति देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) से आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, एआरएएफ ने इससे पहले अपने ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों के लिए इसी प्रकार की छह अर्जियां आईएएएफ में दायर की थीं।
एआरएफ डोपिंग रोधी विभाग के प्रमुख एलेक्जेंडर पार्किन ने तास एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “आईएएएफ कार्यबल ने एआरएएफ से प्रत्येक एथलीट के संदर्भ में व्यक्तिगत रूप से अर्जी देने के लिए कहा है।”
पार्किन ने कहा, “इस संदर्भ में छह अर्जी पहले ही आईएएएफ के समक्ष दायर की गईं हैं और हमने 16 और दायर की हैं।”
तटस्थ ध्वज के तहत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रवेश पाने की अनुमति के लिए कुल 41 रूसी एथलीटों ने आईएएएफ में अर्जी दी हैं।
इस साल जनवरी की शुरुआत में आईएएएफ ने एक मानदंड जारी किया था। इसके तहत, रूस के ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए आवेदन पत्र दाखिल करना होगा और ये आवेदन पत्र एआरएएफ के जरिए दायर किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath