भारत, नेपाल सीमा-पार नई विद्युत लाइनों पर सहमत

काठमांडू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल की कई बिजली परियोजनाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए भारत और हिमालयी राष्ट्र ने नए सीमा-पार पारेषण लाइनें बिछाने पर सहमत हो गए हैं।

इस संदर्भ में नई भुटवल (नेपाल)-गोरखपुर (भारत) और लुम्की (नेपाल)-बरेली (भारत) में पारेषण लाइनें बिछाने और नया 400केवी सब स्टेशन ढल्केवर, भुटवल और हेतौदा (सभी नेपाल) में स्थापित करने पर चर्चा की गई। यह चर्चा विद्युत निगम पर भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह व संयुक्त भारत-नेपाल संचालन समिति (जेएससी) की चौथी बैठक में हुई।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के एक बयान में कहा गया है, “निर्माण के साधन और धन पर विचार-विमर्श संयुक्त प्रौद्योगिकी दल करेगा। भारतीय पक्ष ने नेपाल की तरफ बुनियादी ढांचे के निर्माण में नई एलओसी पर विचार करने में अपनी तत्परता दिखाई है।”

द्विपक्षीय बैठक के दौरान दूसरे फैसलों में भारत ने नेपाली इंजीनियरों को परिचालन और वाणिज्यिक मुद्दों में प्रशिक्षण के लिए इच्छा जाहिर की है। भारतीय विद्युत ग्रिड निगम ने नेपाली पक्ष की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम डिजाइन करने के प्रति उत्साह दिखाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493