श्रीनगर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान इस सत्र में पहली बार हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड तथा पहलगाम में 1.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने के बावजूद अगले 48 घंटों के भीतर बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है।
लेह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath