सरकार गठन के संबंध में एआईएडीएमके नेताओं ने चर्चा की

चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ई. पलानीसामी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के उप महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन और अन्य नेताओं ने गुरुवार को सरकार गठन के संबंध में चर्चा की।

नेताओं ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निवास पोएस गार्डन में बैठक की।

पलानीसामी द्वारा शाम चार बजे के आसपास तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह से यहां बीच रिसॉर्ट में टिके विधायकों के जल्द ही चेन्नई लौटने की संभावना है।

दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री के.टी. राजेंद्र बालाजी ने मीडिया से कहा कि राज्यपाल विद्यासागर राव ने पलानीसामी को सरकार बनाने का निमंत्रण देकर लोकतंत्र की रक्षा की है।

उन्होंने कहा कि विधायक जल्द ही रिसॉर्ट खाली कर देंगे।

लोकसभा के उपाध्यक्ष एम. थम्बीदुरई ने कहा कि राज्य में जयललिता की विरासत जारी रहेगी।

एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में पार्टी मुख्यालय, पोएस गार्डन और बीच रिसॉर्ट पर एकत्र होकर राज्यपाल द्वारा सरकार गठन के लिए पालनीसामी को आमंत्रित किए जाने का जश्न मनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493