चेन्नई , 16 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले साल तेलुगू फिल्म ‘ओका मानासु’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली निहारिका कोनिडेला अपनी पहली तमिल फिल्म में विजय सेथुपथी के साथ काम करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। निहारिका अभिनेता चिरंजीवी की रिश्तेदार हैं।
अभिनेत्री के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “बातचीत लंबे समय से चल रही थी। उन्होंने (निहारिका) बस हाल ही में आधिकारिक रूप से यह फिल्म साइन की है। उनकी भूमिका के बारे में फिलहाल कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी। वह पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।”
अरुमुंगा कुमार निर्देशित इस फिल्म में गौतम कार्तिक भी हैं।
dharmpath.com dharmpath