वीजा नियम उल्लंघन पर कई विदेशी पूर्वोत्तर भारत में प्रतिबंधित

अगरतला, 16 फरवरी (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय की ओर से वीजा नियमों के उल्लंघन के तहत कई विदेशियों को पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

नाम न बताने की शर्त पर एक खूफिया एजेंसी के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कुछ विदेशी नागरिक स्थानीय कानून एवं व्यवस्था और नकारात्मक मुद्दों में शामिल हो जाते हैं। इसमें धार्मिक संदेशों और विचारों का प्रचार शामिल है।

सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड को संरक्षित क्षेत्र परमिट और प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट की आवश्यकता है।

अरुणाचल प्रदेश में एक विदेशी नागरिक 30 दिन से अधिक नहीं रुक सकता।

अधिकारी ने कहा, “पिछले एक साल के दौरान आव्रजन अधिकारियों द्वारा अमेरिका, नाईजीरिया और बांग्लादेश के करीब 30 नागरिकों को त्रिपुरा में प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को प्रतिबंधित सूची में शामिल बांग्लादेश के एक मुसलमान मौलवी ने त्रिपुरा में प्रवेश की कोशिश की थी, लेकिन अखौरा में भारत-बांग्लादेश नाकाबंदी पर आव्रजन अधिकारियों ने मौलवी को प्रवेश नहीं करने दिया।

भारतीय वीजा लिए हुए मौलवी ने पिछले माह भी त्रिपुरा का दौरा किया था।

पिछले साल करीब 90,000 विदेशियों ने भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा की थी, वहीं 2015 में 80,200 विदेशी पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493