उप्र में तापमान बढ़ा

लखनऊ, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है। ठंड हवाएं न चलने और वायुमंडल में नमी कम होने की वजह से तापमान में इजाफा होगा।

गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में अब न तो बारिश हो रही है और न ही बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर में भी बर्फबारी में भी कमी आई है जिससे मैदानी इलाकों में शुष्क और रुखा मौसम हो रहा है। आने वाले समय में धूप और तेज होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13.2 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 12 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 15.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493