नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक,”आज सुबह धुंध रह सकती है। आगामी दिनों में आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।”
अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 76 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath