न्यूजीलैंड, चीन की जलवायु परिवर्तन पर वार्ता

वेलिंगटन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। चीन और न्यूजीलैंड के मंत्रियों ने शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन और इस क्षेत्र के अनुभवों व विशेषज्ञता पर चर्चा की।

द्विपक्षीय वार्ता के बाद न्यूजीलैंड की जलवायु परिवर्तन मंत्री पौला बेनेट ने कहा, “चीन जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक प्रतिक्रिया का एक महत्वपूर्ण सदस्य है और पेरिस समझौते के तहत चीन की प्रतिबद्धताओं का कार्यान्वयन इसकी सफलता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बेनेट ने जलवायु परिवर्तन के लिए चीन के शीर्ष अधिकारी चाइना नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन के उपाध्यक्ष झैंग योंग से मुलाकात की।

यह न्यूजीलैंड-चाइना क्लाइमेट चेंज कोऑपरेशन अरेंजमेंट मेमोरेंडम के तहत यह पहली मंत्रीस्तरीय वार्ता थी।

इस ज्ञापन पर दोनों देशों ने 2014 में हस्ताक्षर किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493