छत्तीसगढ़ : उदयन से पूछताछ करेगी रायपुर पुलिस

पुलिस के अनुसार, उदयन को रायपुर जिला अदालत में पेश किया गया, और न्यायालय ने उसे 27

फरवरी तक पुलिस हिरासत में दे दिया।

सूत्रों के अनुसार, उदयन से रायपुर पुलिस की अपराध शाखा की टीम पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस दौरान उदयन से कई खुलासे हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि रायपुर में उदयन के मां-बाप के कंकाल मिलने के बाद शहर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज किए गए हैं।

रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल की अदालत से उदयन को रायपुर लाकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी, और अदालत ने रायपुर पुलिस को अनुमति दे दी। इसके बाद उदयन को शुक्रवार सुबह 11 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से रायपुर लाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493