एडबुक मार्केटिंग के दो निदेशक गिरफ्तार

दरअसल लाइक और क्लिक करने का झांसा देकर 200 करोड़ से भी अधिक का घोटाला करने वाली एडबुक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ थाना सेक्टर 20 नोएडा में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में कंपनी के निदेशक अनुराग गर्ग और सन्देश वर्मा शुक्रवार सुबह सूरजपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसएसपी धर्मेन्द्र सिंह से मिलने पहुंचे थे। एसएसपी धर्मेद्र सिंह ने थाना सेक्टर 20 के प्रभारी अनिल प्रताप सिंह को बुलवाकर उक्त दोनों निदेशकों को गिरफ्तार करवा दिया गया।

उधर 500 करोड़ के घोटाले में फंसी वेब वर्क कंपनी के एक और खाते को पुलिस ने सीज कर दिया है। अब कुल मिलाकर कंपनी के पांच खाते सीज हो चुके हैं। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि नोएडा के विजया बैंक में वेब वर्क कंपनी का खाता है उसे भी आज पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने बुधवार को कंपनी के आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, सिटी बैंक व यस बैंक के खातों को सीज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493