इंदौर में दक्षिण एशियाई देशों के संसद अध्यक्षों का सम्मेलन शनिवार से

इंदौर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई देशों की संसद के अध्यक्षों का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन शनिवार 18 फरवरी से इंदौर में शुरु हो रहा है। सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर होने वाले इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शिखर सम्मेलन में दो दिनों तक विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसमें दक्षिण एशिया में सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए संसाधनों का पता लगाना, संसदीय सहयोग के अवसर विषय पर पूर्ण सत्र होगा।

इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष महाजन के अलावा, लोकसभा उपाध्यक्ष थंबीदुरैय, अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष साबिर चौधरी, अफगानिस्तान की नेशनल एसेंबली के स्पीकर अब्दुल रऊफ इब्राहिम, बांग्लादेश की संसद की स्पीकर डा. शिरीन शर्मिन चौधरी, भूटान की नेशनल एसेंबली के स्पीकर जिग्मे जांग्पोय, भूटान की नेशनल काउंसिल के डिप्टी चेयरपर्सन शेरिंग दोरजी, श्रीलंका की संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या, मालदीव की संसद के स्पीकर अब्दुल्ला मसीह मोहम्मद, नेपाल की संसद की अध्यक्ष ओनसारी घरती और दक्षिण एशियाई देशों के संसद सदस्य शामिल होंगे। मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा और अन्य विशिष्टजन भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों के लिए भारत की विरासत को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिनिधि और उनके साथ आए विशिष्टजन 20 फरवरी को सम्मेलन के बाद मांडू के दौरे पर जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493