कोपेनहेगन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। डेनमार्क के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी इर्लेड कोप्स का शनिवार को निधन हो गया। 11 बार ऑल इंग्लैंड खिताब जीतने वाले कोप्स 80 साल के थे।
कोप्स ने अपने शानदार करियर में कई खिताब जीते। वह पांच बार डेनिश एकल और चार बार डबल्स चैम्पियन रहे। इसके अलावा उन्होंने दो बार यूरोपीयन खिताब जीता।
कोप्स को 1992 में डेनिश हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसके पांच साल बाद उन्हें विश्व बैडमिंटन महासंघ ने अपने हाल ऑफ फेम में शामिल किया।
साल 2012 में बैडमिंटन यूरोप ने बीईसी हाल ऑफ फेम में पहले सदस्य के तौर पर कोप्स को शामिल करते हुए उनका सम्मान किया।
dharmpath.com dharmpath