जम्मू में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार देर रात गोलीबारी की। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम का उल्लंघन का करारा जवाब दिया गया।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शनिवार रात 11.30 बजे सांबा जिले में एस.एम. पुरा तथा फातवाल सीमा चौकी पर गोलीबारी की गई, जो मध्यरात्रि 12.15 बजे तक चलती रही।

उन्होंने बताया, “बीएसएफ के 62 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। हमारी ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493