मैक्री के लिए अपने बधाई संदेश में शी ने कहा कि आपसी विश्वास, आपसी लाभ और जीत (विन-विन कोऑपरेशन) के मामलों में सहयोग के साथ चीन और अर्जेटीना सच्चे दोस्त और भागीदार हैं।
शी ने इस बात का उल्लेख किया कि 45 साल पहले जब चीन और अर्जेटीना के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई, तब से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में संतोषजनक विकास हुआ है।
वहीं मैक्री ने अपने संदेश में कहा कि चीन और अर्जेटीना के बीच 1972 में राजनयिक संबंधों की स्थापना होने के बाद से द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण सहयोग लगातार गहराता गया है और द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक सामरिक भागीदारी के साथ एक नई ऊंचाई मिली है।
dharmpath.com dharmpath