बनारस से ‘कमांडो’ की यात्रा हुई शुरू

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली निर्देशक देवेन भोजनानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कमांडो-2’ की प्रमोशन यात्रा देवनगरी बनारस से शुरू हुई। दिन रविवार का था और फिल्म रिलीज से करीब पखवाड़े भर पहले कमांडो की पूरी टीम बनारस के विश्वप्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर पहुंची। यहां फिल्म के अभिनेता विद्युत जामवाल अगल ही मूड में नजर आए।

प्राचीन पीपल के पेड़ के करीब बंदरों के जमघट में जैसे भगवान हनुमान की प्रतिमूर्ति खोजने लगे। जामवाल ने बंदरों को खूब सारा चना खिलाया। अमूमन बड़े स्टार्स इस पवित्र गतिविधि से दूरी ही बनाकर चलते हैं। इसके बाद जामवाल कमांडो-2 की पूरी स्टारकास्ट और टीम के साथ विधिवत तरीके से संकटमोचन हनुमान की पूजा-अर्चना की।

बनारस और संकटमोचन ही प्रमोशन की शुरुआत के लिए क्यों? सवाल पूछे जाने पर टीम के सदस्य ने बताया कि चूंकि फिल्म कमांडो पर आधारित है और कमांडो के इष्ट देव तो भगवान हनुमान ही हैं। देश के सारे कमांडो बल-बुद्धि के लिए इन्हीं की पूजा करते हैं। इसलिए यूनिट ने संकटमोचन जैसे पवित्र स्थान से अपनी यात्रा शुरू की है। इसके अलावा कमांडो फेम अभिनेता विद्युत जामवाल बजरंगबली के अनन्य भक्त हैं तो यह और कारण बना कि टीम सबसे पहले संकटमोचन हनुमानजी के शरण में आई है।

कमांडो-2, साल 2013 में आई कमांडो की दूसरी किश्त है। पहले भाग में अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने शानदार एक्शन से दर्शकों को ऐसा मन मोहा कि वो आने वाले कई दशकों तक एक्शन और चुस्ती-फुर्ती के मिसाल बने रहेंगे। कमांडो-2 में पहले की तुलना में ज्यादा एक्शन और रफ्तार है। इसमें विद्युत के अलावा अदा शर्मा, फ्रेडी दारुवाला, सुहैल नायर, सेफाली शाह व सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी जिसका निर्देशन देवेन भोजनानी किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने निर्माण किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493