भोपाल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह धूप की तल्खी बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में सोमवार सुबह तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं के रुख में बदलाव के कारण ठंड का असर कम हुआ है और तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा हो गया है। मौसम ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने तथा कुछ स्थानों पर कुहासा छाने का अनुमान जताया है।
राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, इंदौर का 17.2 डिग्री, ग्वालियर का 15.2 डिग्री और जबलपुर का 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 32़.9 डिग्री, इंदौर का 32.9 डिग्री, ग्वालियर का 34.5 डिग्री और जबलपुर का 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath