अररिया, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक सुनसान स्थान से दो बम बरामद किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिकटी के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बतया कि तड़के क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान खोरागांछ के सोमवारी चौक के पास स्थित एक सुनसान स्थान से पुलिस ने दो बम बरामद किए। उन्होंने बताया कि बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। बरामद बम शक्तिशाली बताया जा रहा है।
कुमार ने आंशका जताते हुए कहा कि बम को किसी अपराधिक गिरोह ने यहां छिपाकर रखा होगा। उन्होंने इसके पीछे नक्सलियों का हाथ होने से इनकार किया है।
dharmpath.com dharmpath