ट्रंप के बयान पर हंगामा

लंदन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्वीडन पर दिए गए बयान को लेकर ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

पॉलिटिको की रविवार को जारी रपट के मुताबिक, ट्रंप यूरोप में आतंकवादी हमलों के बारे में बात कर रहे थे।

ट्रंब ने फ्लोरिडा रैली में अपने समर्थकों से कहा, “देखो, स्वीडन में पिछली रात क्या हुआ।”

ट्रंप के इस बयान से स्वीडन के नागरिक और अन्य लोग खफा हैं।

स्वीडन के पूर्व विदेश मंत्री कार्ल बिल्ड्ट ने ट्वीट कर कहा, “स्वीडन? आतंकवादी हमला? वह क्या बात कर रहे हैं? प्रश्न उठ रहे हैं।”

ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद ट्विटर पर ट्रंप के बयान की आलोचना करने वालों की बाढ़ आ गई।

ट्विटर पर ट्रंप के बयान के विरोध में ‘लास्टनाइटइनस्वीडन’ और ‘प्रेफॉरस्वीडन’ जैसे हैशटैग वायरल हो गए, जो ट्रंप की ओर इशारा कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493