किम की मौत पर उत्तर कोरिया के राजदूत तलब

कुआलालंपुर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया ने उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नैम की हत्या की जांच पर दिए बयान पर स्पष्टीकरण के लिए उत्तर कोरिया के राजदूत कांग चोल को तलब किया है।

कांग ने शुक्रवार को जारी बयान में मलेशिया सरकार पर नैम की हत्या की जांच में कुछ छिपाने को आरोप लगाया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चोल के हवाले से बताया कि मलेशिया सरकार जानबूझकर नैम के शव को सौंपने में देरी और शव की एकतरफा ऑटोप्सी कर रही है।

मलेशिया के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने इस आलोचना को आधारहीन बताया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, किम की मलेशिया में रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई थी। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराए।

बयान के मुताबिक, इस जांच के दौरान सरकार पारदर्शी रही है। वह देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास को बहुत गंभीरता से लेती है।

प्योंगयांग में मलेशिया के राजदूत को चर्चा के लिए स्वदेश बुला लिया गया।

मलेशिया के उपराष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नूर राशिद इब्राहिम ने रविवार को कहा कि पुलसि मलेशियाई कानून और कानूनी जरूरतों का पालन कर रही है।

उन्होंने कहा, “संदेहास्पद तरीके से हुई प्रत्येक मौत की जरूर जांच की जाती है। इस संदर्भ में हमें एक रिपोर्ट पेश कर उसे अदालत में जमा कराना होता है। हम इस मामले में अचानक और संदिग्ध हालात में मौत की जांच कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493