मलयालम अभिनेत्री के अपहरण का मुख्य आरोपी फरार

कोच्चि, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण का मुख्य आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सर्विलांस के जरिए आरोपी पल्सर सुनील के मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह अलापुझा में था। लेकिन इससे पहले कि आरोपी ड्राइवर पकड़ा जाता, वह फरार हो गया। दूसरा आरोपी भी पुलिस के उसके ठिकाने पर पहुंचने से पहले भाग निकला।

सूत्र ने बताया कि सुनील से मिलने आए एक दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अभिनेत्री का शुक्रवार रात अपहरण कर लिया गया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। आरोप है कि सुनील ने दूसरे के इशारे पर अपहरण किया है।

अभिनेत्री को एक निर्देशक के घर के पास छोड़ दिया गया, जहां से पुलिस को सूचना दी गई और ड्राइवर मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन दिनों के बाद पुलिस ने कथित तौर पर अपराध में शामिल सात में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार की रात अभिनेत्री के प्रति समर्थन जताने के लिए यहां मलयालम फिल्म उद्योग के कई लोग जुटे। सोमवार को तमिल और हिंदी फिल्म उद्योग भी समर्थन में सामने आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493