बिहार में मौसम साफ

पटना, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।”

केन्द्र के अनुसार, पटना और पूर्णिया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.7 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.9 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 29.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493